मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्री राकेश शुक्ला की भतीजी के विवाह समारोह में हुए शामिल

Feb 21 2025

ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गत देर शाम ग्वालियर पहुंचे। डॉ. यादव मेला मैदान परिसर स्थित राजबाग गार्डन में प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की भतीजी दिव्या के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित धर्मगुरुओं व सन्त जनों का पुष्प मालाओं से सम्मान किया। साथ ही वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7 बजे ग्वालियर पहुंचे। यादव एयरपोर्ट से सीधे मेला मैदान स्थित राजबाग गार्डन गए। यहां सीएम ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। मंत्री राकेश शुक्ला ने सीएम डॉ. यादव का स्वागत-सत्कार किया।
सीएम मोहन यादव ने शादी समारोह में आए धर्मगुरुओं व संतों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया है। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सीएम यादव भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। इस मौके पर मंत्री राकेश शुक्ला व उनके परिजन, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।