छात्राओं के विकास में मददगार होती हैं सांस्कृतिक गतिविधियां : ऊर्जा मंत्री

Feb 21 2025

ग्वालियर। शिक्षा संस्थानों में सांस्कृतिक गतिविधियां, छात्राओं के समग्र विकास में मदद करती हैं। ये गतिविधियां, छात्रों को उनकी आलोचनात्मक सोच का विकास करने में सहयोगी होती हैं, साथ ही उन्हें अपने आस-पास की दुनिया को बेहतर समझने में भी मदद करती हैं। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वीरांगना झलकारी बाई शासकीय कन्या महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए कही।
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत सरस्वती पूजन और वंदना से हुई। इसके बाद वीरांगना झलकारी बाई शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ते हुए ऊर्जा मंत्री के सहयोग से 26 लाख की लागत से निर्मित महाविद्यालय की बाउंड्रीवाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहीं छात्राओं प्रिया नरवरिया, वर्षा पाल, हर्षिता शर्मा, स्नेहा यादव, सुमन, दीप्ति श्रीवास तथा अंशिका को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर  प्रो. कुमार रत्नम, प्राचार्य डा. बीएल अहिरवार, प्राचार्य डा. आरके श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह चौहान, राम अवतार सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।