हजीरा सिविल में वेतन न मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने रोका काम
Feb 20 2025
ग्वालियर। समय पर वेतन न मिलने से नाराज हजीरा सिविल अस्पताल में पदस्थ आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन करने बैठ गए। कर्मचारियों की मांग है कि जब शासन ने महीने की पहली तारीख को वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं तो, हर बार हमारा वेतन लेट क्यों किया जाता है?
हजीरा सिविल अस्पताल में आउटसोर्स के माध्यम ये 55 कर्मचारी तैनात हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि एक-दो बार की बात हो तो समझ में आता है, लेकिन यहां तो हर महीने ही ऐसा हो रहा है। कभी भी समय पर, वेतन नहीं दिया जाता। आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह को कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी मिली तो वह हजीरा सिविल अस्पताल पहुंच गए। वहां कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के ठेकदार से चर्चा की तो उसका कहना था कि दो दिन के अंदर वेतन प्रदान कर दिया जाएगा। लेकिन कर्मचारी इस आश्वासन को मानने से इंकार कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









