अंचल में मौसम बदला,गडग़ड़ाहट के साथ कहीं-कहीं ओले गिरे
Feb 20 2025
ग्वालियर। अंचल में एक बार फिर मौसम बदला है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण के चलते कल रात से आए बादल गुरुवार सुबह आंधी और गडग़ड़ाहट के साथ बरसे। इस दौरान कहीं-कहीं चने जैसे ओले भी गिरे हैं।
मौसम विभाग ने गुरूवार सुबह 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। सुबह हुई बारिश के बाद बादलों से सूर्यदेव प्रकट हो गए। ओले और बारिश से मौसम में एक बार फिर हल्की ठण्डक आ गई है।
मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद गत दिवस फिर धूप निकल आई थी और दिन में तापमान में हल्की वृद्धि हुई थी। वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभात के कारण बीती रात को ही शहर में बादलों की गतिविधियां बढ़ गई थी। गुरुवार सुबह 5 बजे से तेज हवाएं चलने लगी थी और 6 बजे करीब हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई थी। इसके बाद फिर रिमझिम शुरु हो गई और बादल भी गरज रहे थे। आंधी जैसे हालात के कारण शहर के कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई थी। लगभग आधा घंटे तक मौसम बिल्कुल बदला हुआ रहा।
इस दौरान घने बादलों के कारण अंधकार सा छा गया था और जिन्हें घर से बाहर जाना था वे मौसम के हालात देखते हुए छाते और रेनकोट पहनकर ही बाहर निकले, इस दौरान कहीं-कहीं चने के आकार के ओले भी बरसे। ओले ज्यादा नहीं बरसे हैं।
फसलों को मिली दम
गुरूवार सुबह अंचल में हुई हल्की बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य फसलों को बड़ी राहत दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्ग्री पर पहुंचने से किसान चिंतित हो गए थे कि अगर तापमान ऐसे ही बढ़ा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान प्रार्थना कर रहे थे थोड़ी बहुत बारिश हो जाए जिससे उनकी फसलें अच्छी हो जाएंगी। लगता है उनकी ऊपर वाले ने सुन ली और थोड़ी बारिश हो चुकी है। तापमान बढऩे से ऐसा लग रहा था कि अब सर्दी की वापसी हो गई है लेकिन मौसम ने फिर पलटा मारा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









