पीएएफआई के सचिव बने डॉ. प्रवीण सिंह जादौन
Feb 20 2025
ग्वालियर। भारत में आर्म रेसलिंग के विकास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। डॉ. प्रवीण सिंह जादौन को पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन इंडिया (पीएएफआई) का नया सचिव नियुक्त किया बगया है। डॉ. प्रवीण सिंह जादौन का आर्म रेसलिंग में योगदान तीन दशकों से अधिक पुराना है। वे लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्वालियर के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्हें ग्वालियर में आर्म रेसलिंग खेल की नींव रखने वाले अग्रदूत हैं। 1992 मैं उन्होंने डॉ. नितिन भारद्वाज के साथ मिलकर ग्वालियर में इस खेल की शुरुआत की और 1993 में ग्वालियर आर्म रेसलिंग संघ की स्थापना की। उनके इस प्रयास से ग्वालियर में आर्म रेसलिंग को नई पहचान मिली और यह शहर इस खेल का एक प्रमुख केंद्र बन गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









