सनातन धर्म मंडल की उपसमितियों का गठन

Feb 20 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंडल की कार्यकारिणी बैठक में विभिन्न उपसमितियों के गठन, महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल एवं कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि मंदिर की व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सदस्यता उपसमिति, संविधान संशोधन उपसमिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण उपसमितियों का गठन किया गया। प्रत्येक उप समिति में संयोजक, सह संयोजक बनाए गए हैं। 
महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर का रंग-रोगन किया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार होगा। मंदिर में फूल बंगला लगाया जाएगा। बैठक. में हरिशंकर सिंघल, राजेश बंसल, प्रदीप सिंघल, रविंद्र चौबे, मनोज सांघी, नारायण बृजवासी, मोहनलाल अग्रवाल उपस्थित थे।