विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों की भी हो भूमिका: प्रो. सहस्त्रबुद्धे
Feb 20 2025
ग्वालियर। तानसेन सभागार में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि हम जिस संस्थान में पढ़ते हैं, वह हमारे भविष्य का निधार्रक होता है, इसलिए अध्ययन के बाद भी उस संस्थान और शिक्षकों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारियां होती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र ही आने वाले छात्रों के लिए मार्गदर्शक होते हैं। चाहे बात दीक्षा समारोह की हो या उस संस्थान के समग्र विकास की। प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने पूर्व छात्रों प्रतिनिधि, की एसोसिएशन बनाने और विश्वविद्यालय के विकास में सुझाव देने की बात भी कही। बैठक में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के 100 से अधिक पूर्व छात्र आफलाइन और वर्चुअली शामिल हुए।
प्रो. राकेश कुशवाह ने कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभव आने वाले छात्रों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। वहीं, संयोजक डा. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि समय-समय पर ऐसे कायक्रम कराए जाएंगे, जिनमें विश्वविद्यालय के भूतपूर्व और वतर्मान छात्र एक साथ मंच साझा कर सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









