बजरंग भक्त मंडल ने किया पुलिस प्रशासन का सम्मान कर जताया आभार

Feb 20 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल एवं जिलाध्यक्ष युवा अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मुरार से अपहरण हुए बालक शिवाय गुप्ता प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सराहनीय कार्यवाही हेतु बजरंग भक्त मंडल द्वारा डीआईजी अमित सांघी का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
 इस मौके पर अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, पुनेश पाल, हरीश राठौर, हरीश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।