बारात में आईं दो महिलाएं मैरिज गार्डन से 14 तौला सोने गहने चोरी कर ले गईं
Feb 20 2025
ग्वालियर। शील नगर स्थित राधा-कृष्ण मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान दो महिलाएं मेहमान बनकर आईं और 14 तौला सोने के गहने चोरी कर फरार हो गईं। यह घटना गत रात करीब 11 बजे की है, जब बारात का स्वागत हो रहा था। इसी दौरान दो संदिग्ध महिलाओं ने दूल्हे के फूफा के बैग से गहनों का पॉली बैग निकाल लिया। चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है।
ग्वालियर निवासी शशि राजपूत की बेटी शालू की शादी गत रात की थी। बारात दतिया के थरेट से आई थी और दूल्हा बृजबिहारी धाकड़ घोड़ी पर सवार होकर रात 11 बजे मैरिज गार्डन पहुंचा। इस दौरान बारात का स्वागत चल रहा था। दूल्हे के फूफा मोहनलाल ने बहू के लिए चढ़ावे के 14 तौला सोने के गहने बैग में सुरक्षित रखे थे।
जब शादी की रस्में चल रही थीं, तभी अचानक मोहनलाल ने बैग खोला तो गहनों का पॉली बैग गायब मिला। पहले शादी समारोह में ही गहनों की तलाश की गई, लेकिन जब पर्स नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं गहनों से भरा बैग निकालते हुए नजर आईं। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
ग्वालियर में शादी समारोहों के दौरान चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मैरिज गार्डनों में इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









