छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती पर निकली वाहन रैली
Feb 20 2025
ग्वालियर। सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं राष्ट्रवाद, हिंदुत्व के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर शहर की सडक़ों पर वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक गगन जाधव के संयोजन में निकली इस वाहन रैली का शुभारंभ महाराज बाड़े पर आयोजित समारोह में ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. प्रदीप पाराशर एवं वरिष्ठ समाजसेवी बाल खांडे ने धर्मध्वजा दिखाकर किया। सभी अतिथिगण ने भारत के नवनिर्माण में शिवाजी महाराज के योगदान को स्मरण किया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकला यह चल समारोह महाराज बाड़े से सुबह शुरू होकर सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा, ओल्ड हाईकोर्ट, इंदरगंज, रोशनीघर, चेतकपुरी गेट होते हुए सिटी सेंटर स्थित शिवाजी उद्यान पहुंची।
पुष्पांजलि सभा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ एवं कार्यक्रम संयोजक गगन जाधव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की एवं शिवाजी महाराज के दिखाए पथ पर चलकर देश को मजबूत बनाने के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व महाराज बाड़े पर आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी अमित सांघी ने कहा कि सभी देशवासियों को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि छत्रपति शिवाजी के दिखाए पथ पर अग्रसर होकर ही हम अपने राष्ट्र की रक्षा कर उसे प्रत्येक मोर्चे पर सुदृढ़ कर सकते हैं। इस अवसर पर दिगंबर चौहान, रवि गरुड़, जयकांत जाधव, जयराजे कदम, चेतन मोरे, रोहित तांबे, सोनल चौहान आदि की उपस्थिति रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









