धर्मेंद्र शर्मा बने गुना के प्रभारी

Feb 20 2025

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव कम्युनिकेशन अभय तिवारी की सहमति से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा को गुना का प्रभारी बनाया गया है। वह जिला स्तर पर मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटियों की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार, करेंगे।