नैतिकता से ही श्रेष्ठ समाज और स्वर्णिम संसार का निर्माण संभव: बीके रीना दीदी
Feb 20 2025
ग्वालियर। नैतिकता और नैतिक व्यवहार को बढ़ावा देकर ही श्रेष्ठ समाज और स्वर्णिम संसार का निर्माण किया जा सकता है। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र भोपाल से आईं राजयोगिनी बीके डॉ. रीना दीदी ने यहां प्रभु उपहार केंद्र माधौगंज और भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में आयोजित व्याख्यान में कही। व्याख्यान का विषय आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ्य समाज था।
बीके डॉ. रीना दीदी ने कहा कि मूल्यनिष्ठ और सुप्रशासन को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान का प्रशासक सेवा प्रभाग प्रयासरत है। इसके तहत तनाव प्रबंधन, आत्म-प्रबंधन, मन प्रबंधन और राजयोग ध्यान के प्रशिक्षण तथा मूल्य आधारित शिक्षा के द्वारा आध्यात्मिक रूप से सुदृढ़ प्रशासनिक प्रथाओं को बढ़ावा देने वाले कौशल प्रदान करना है।
राजयोगिनी बीके आदर्श दीर्दी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जीवन के आन्तरिक मूल्य और गुणों को धारण करने में लोगों को मदद मिलेगी।
भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में मन प्रबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि किस तरह से हम मन को सशक्त बना सकते है, एकाग्र कर सकते है, खुश रह सकते है तथा तनाव मुक्त रह सकते है। इस अवसर पर, प्रो. आलोक शर्मा, प्रो. सौरभ दीक्षित, डॉ. चंद्रशेखर बरुआ, श्रेया चौधरी, हिमांशु पाल, बीके प्रहलाद भाई, ज्योति बहन, पवन, सुरभि आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









