नेशनल क्यूब टेस्ट प्रतियोगिता सीजन 2 में एमआईटीएस की टीम विजयी
Feb 20 2025
ग्वालियर। इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट और आरडीसी कंक्रीट इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित नेशनल क्यूब टेस्ट प्रतियोगिता सीजन 2 में माधव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एमआईटीएस) ग्वालियर की टीम ने वेस्ट और सेंट्रल जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम अभय रावत, आर्यन मिश्रा और आयुषी सारस्वत ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट कैटेगरी में 28 दिनों में 33-35 एमपीए स्ट्रेंथ वाले कंक्रीट क्यूब तैयार करने की चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रतियोगिता में सिर्फ कंक्रीट की मजबूती ही नहीं, बल्कि मिक्स डिजाइन की लागत, वर्केबिलिटी और डेविएशन जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों पर भी टीमों का मूल्यांकन किया गया। वेस्ट और सेंट्रल जोन की 15 से अधिक टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन एमआईटीएस ग्वालियर की टीम ने अपने बेहतरीन मिश्रण और सटीक निष्पादन के साथ पहला स्थान हासिल कर 1 लाख का नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
टीम में डॉ. अभिलाष शुक्ला ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ. आरके पंडित ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग को बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









