शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी भोला गुर्जर को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा,एक आरोपी फरार
Feb 19 2025
ग्वालियर। एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए 6 साल के शिवाय के अपहरण मामले में पुलिस ने तिघरा रोड पर शॉर्ट एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी भोला गुर्जर को पकड़ लिया है। भोला गुर्जर ने ही शिवाय की मां की आंख में मिर्ची झोंककर उसका अपहरण किया था। आरोपी ट्रक से भागने की फिराक में था। इससे पहले बुधवार को एसआईटी ने दो अन्य आरोपी मोनू गुर्जर और भूरा गुर्जर को पकड़ा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकालकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। आरोपियों को सात नंबर चौराहे के पास स्थित सीपी कॉलोनी तक ले जाया गया। यह वही जगह है जहां से शिवाय का अपहरण किया गया था। मुरार पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट भी किया। मामले में अब भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अब तक राहुल गुर्जर निवासी जिगनी जिला मुरैना, बंटी गुर्जर निवासी शिवलाल का पुरा जिला मुरैना, भोपा गुर्जर निवासी मुरैना को पकड़ चुकी है। वहीं एक आरोपी राहुल गुर्जर निवासी पिपरई आरोपी अब भी फरार है।
इनमें से पुलिस के हत्थे चढ़े राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर ने रेकी की थी। जबकि बुधवार को पकड़े गए भोला गुर्जर और फरार बदमाश राहुल गुर्जर ने बच्चे की मां की आंखों में मिर्ची झोंककर बच्चे को किडनैप कर लिया था।
अपहरणकांड का मास्टरमाइंड जिगनी गांव निवासी राहुल गुर्जर है। उसकी बच्चे शिवाय के मामा गौरव से अच्छी दोस्ती थी, जो पैसों के लेनदेन में विवाद के बाद रंजिश में बदल गई। एक साल पहले आरोपी राहुल गुर्जर ने गौरव के बेटे का भी अपहरण करने की कोशिश की थी।
अपहरण की वारदात को छह आरोपियों ने अंजाम दिया था
शिवाय के अपहरणकर्ताओं की तलाश में उतरी ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीमों के हाथ खुलासे होने लगे हैं। वारदात में चार नहीं बल्कि छह आरोपी थे, जिन्होंने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। जो दो नए नाम पुलिस के हाथ आए हैं वह भी अपहरण में शामिल थे, लेकिन वह पर्दे के पीछे रहकर काम कर रहे थे और पुलिस टीम ने इनकी पहचान कर ली है। साथ ही इन अपहरणकर्ताओं पकड़ के लिए अब चार टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। संभावना है कि जल्द ही पुलिस इन्हें पकड़ लेगी, हालांकि एक आरोपी दूसरे राज्य में है और क्राइम ब्रांच की टीम उसको पकडऩे के लिए दबिश दे रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









