वाहन रैली का शहर में हुआ भव्य स्वागत

Feb 19 2025

ग्वालियर। शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर महाराज बाड़े से विशाल दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली को डीआईजी अमित सांघी ने महाराज बाड़े पर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के संयोजक गगन जाधव, रोहित तांबे, रवि गरुड, जय कदम, कुशाल घाडगे, जयकांत जाधव, चेतन मोरे, हर्षजीत शिंदे, रवि पठारे, गजेन्द्र इंगले सहित काफी संख्या में युवक एवं युवतियां इस रैली में भगवा साफा बांधकर परंपरागत वेशभूषा में निकले। रैली सराफा बाजार पाटनकर चौराहा, इंदरगंज होते हुए शिवाजी उद्यान पहुंची। यहां पहुंचकर सभी ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। रैली में सबसे आगे खुली जीप में बाल शिवाजी एवं युवा शिवाजी के रूप में उनकी झांकी भी थी। रैली में काफी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां भी शामिल हुईं। रैली का मार्ग में विभिन्न संगठनों एवं समाजों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।