छत्रपति की गौरव गाथा से गूंजा शिवाजी उद्यान,बच्चे हुए पुरस्कृत
Feb 19 2025
ग्वालियर। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवाजी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू पद पादशाही के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जहां स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी वीर गाथाओं का बखान किया वहीं इस अवसर पर महाराज बाडे से युवाओं ने परंपरागत वेष भूषा में दो पहिया वाहन रैली निकाली।
छत्रपति शिवाजी उद्यान सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर ने इस अवसर पर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महान योद्धा होने के साथ ही कुशल रणनीतिकार थे। उन्होंने विदेशी शक्तियों के खिलाफ कई, युद्ध लड़ते हुए हिंदवी स्वराज की स्थापना की।
इस अवसर पर स्मारक समिति के अभय पापरीकर ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जयंती महोत्सव हमें उनके महान कार्यों को याद करने का अवसर ही नहीं देते हैं बल्कि हमें सीख देते हैं। इस अवसर पर रामश्री किड्स, किडीज कॉर्नर सहित अन्य स्कूलों से आए बच्चों ने शिवाजी की वीरगाथाओं को सुनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशवंत इंदापुरकर ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रामबाबू कटारे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। प्रारंभ ने सभी ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









