शास्त्रीय गायन में जयपुर घराने का खास स्थान:डा. विनोद डिंग्रजकर

Feb 19 2025

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के गायन विभाग में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कोल्हापुर से आए जयपुर घराने के विख्यात कलाकार डा. विनोद डिंग्रजकर ने छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय गायन की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय गायन में जयपुर घराना खास स्थान रखता है। इस घराने के गायन में तानों का विशेष महत्व है, मतलब इस घराने की गायकी तान प्रधान है। अन्य घरानों की अपेक्षा इस घराने की गायकी को सीखना ज्यादा कठिन है और इसमें समय भी ज्यादा लगता है। 
कुलगुरु प्रो स्मिता सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष डा. पारुल दीक्षित, डा. मनीष करवड़े, डा. विकास विपट, विवेक जैन, यश देवले, पीआरओ कुलदीप पाठक सहित विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।