सुबह जल्दी जागकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलेगी: प्रहलाद भाई
Feb 19 2025
ग्वालियर। परीक्षा शब्द सुनकर हमें घबराना नहीं चाहिए, बल्कि परीक्षा हमें आगे बढ़ाने के लिए होती है। कई बार हम यह सोच लेते हैं कि पता नहीं पेपर कैसा आएगा, हम कर पाएंगे या नहीं तो हमे इस तरह के विचार बिल्कुल नहीं लेकर आने हैं। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें और सकारात्मक सोचें कि आपने जो तैयारी की वह बहुत अच्छी है। जो भी पेपर में आएगा, हम उसे अच्छी तरह हल-कर सकते हैं। यह विचार बीके प्रहलाद भाई ने भारतीयम विद्या पीठ स्कूल समाधिया कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए। इस अवसर पर स्कूल के 60 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. एसपी बत्रा, एसआर सविता ने भी अपने विचार रखे। डॉ. कपिल कदम ने शांति पाठ कराया। अंत में स्कूल संचालक, ऋतु आहूजा ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









