पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप हम सब निष्ठा से काम करेंगे: राजौरिया

Feb 19 2025

ग्वालियर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया का अशोक साहू के गोल पहाडिय़ा निवास पर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजौरिया का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजौरिया ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि हम सब मिलकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी समय में जो भी कार्य हम सभी को मिले वह अपने-अपने दायित्व को पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा के रमेश पठारिया, राजू पलैया, महेंद्र सोलंकी, रमेश सेन, विकास साहू, नरेश पुरुषवानी, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, अरविंद रघुवंशी, महेंद्र श्रीवास्तव, सतपाल जादौन, सतीश साहू, रामदास मिश्रा, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, नरेंद्र चौहान, अनूप उदैनिया, हेम शाक्य, अखिल राजौरिया, शशांक साहू, नानक पाल, विश्वास शहाणे, भानु राजपूत, नवीन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।