आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ परिवार विकास सम्मेलन

Feb 19 2025

ग्वालियर। वार्ड 46 नया बाजार टापू मोहल्ला क्रमांक एक आंगनवाड़ी पर परिवार विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवार कल्याण केंद्र कंपू के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुजाता बापट थे। स्वास्थ्य विभाग से एपीएम धर्मेंद्र राणा ने परिवार विकास सम्मेलन क्या है एवं शासन की गतिविधियों से अवगत कराया। 
कार्यक्रम में संजीवनी क्लीनिक से डॉ. प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर व मौसमी बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। क्षेत्रीय सुपरवाइजर अनुराधा पाराशर ने सभी महिलाओं को परिवार विकास सम्मेलन की आवश्यकता क्यों पड़ी एवं उन्होंने महिलाओं को पोषण आहार एवं टीकाकरण संबंधी जानकारी दी। साथ ही परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला बाल विकास विभाग की क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्रीमती बबीता तोमर ने महिलाओं को बताया कि महिलाएं कई बीमारियों को छुपा लेती हैं, यह बहुत गलत है हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। 
कार्यक्रम में श्रीमती मीना खरे, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती शारदा रावत, श्रीमती रामवती जाटव, श्रीमती रेखा रजक, श्रीमती चंदा ठाकुर उपस्थित रहीं। अंत में श्रीमती गीता सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त किया।