राष्ट्रीय हैकाथौन प्रतियोगिता में एमआईटीएस टीम रही प्रथम उपविजेता
Feb 19 2025
ग्वालियर। 54वें आईएसटीई नेशनल एनुअल कन्वेंशन के आयोजकत्व में राष्ट्रीय हैकाथौन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राष्ट्रश्ीय स्तर पर 256 टीमों ने अपनी प्रतिभागिता निभाई। चार सदस्य प्रत्येक टीम से चयनित होकर 64 टीम राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई जिसकी मेज़बानी 13 व 14 फरवरी 2025 को लैंमरिन टेक्निकल स्किल यूनिवर्सिटी, रूपनगर, पंजाब ने की।
ज्ञात हो कि एमआईटीएस टीम द डू गुडर्स द्वारा बनाई गई प्रेजेंटेशन प्रारंभिक प्रतियोगिता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा स्वास्थ्य सलाह, मर्ज पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण एवं न्यूनतम दर पर सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने बाबत थी।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के उच्च मानकों को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिभागियों को ऑन द स्पॉट नवीन अपठित टास्क दिया गया जिसको मात्र दो घंटे की समय अवधि में पूर्ण करने की चुनौती छात्र-छात्राओं को दी गई। टीम द डू गुडर्स ने इस चरण में पंजाब के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शिता के साथ त्वरित लाभ उनके द्वार पर दिए जाने के संबंध में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर खूब शाबाशी बटोरी।
इस महती चुनौती को कॉलेज की टीम ने आपसी सामंजस्य एवं सूझबूझ से रणनीति बनाकर अपने ज्ञान और कल्पना शक्ति के अनुसार अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के प्रथम उपविजेता बनकर न केवल अपने संस्थान का नाम रोशन किया अपितु देश भर में अपना मान बढ़ाते हुए अन्य अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के प्रेरणा स्रोत बने।
टीम का नेतृत्व पार्थिवेन्द्र सिंह कर रहे थे,टीम में कुमारी निकीता जैन, कुमारी नंदिनी जैन, अर्जित सिंह सम्मिलित रहे,
विश्विद्यालय प्रबंधन के डॉ. मंजरी पंडित, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. रजनी रंजन सिंह मकवाना ने अपने छात्रों की इस महती उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









