पुरानी रंजिश पर युवक को मारी गोली

Feb 19 2025

भिण्ड। जिले के मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत नोनेरा गांव में बंबा के पास पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी दी जिससे वह घायल हो गया। 
जानकारी के अनुसार मोनू जाटव पुत्र भूपाल सिंह जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी नोनेरा हरीराम की कुड्या के पास संचालित केडवरी फैक्ट्री में कार्य करता है। वह गत रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक अपनी ड्यूटी पूरी करके नोनेरा में अपने घर जा रहा था, तभी बंबा के पास सुबह लगभग 5.30 बजे स्कूटी सवार दो लोगों ने युवक को रोककर मारपीट करते हुए जांच में गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को मालनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गोहद अस्पताल रैफर कर दिया। जहां युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।