बाइक सवार छात्र की पीठ में घुसी गोली
Feb 18 2025
ग्वालियर। कॉलेज से पढक़र वापस घर जा रहे बाइक सवार छात्र को हर्ष फायर में गोली लगी है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के चंबल कॉलोनी स्थित जनमित्र के सामने की है। गोली चलने का पता चलते ही छात्र अस्पताल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिस जगह छात्र को गोली लगी है, उसके आस-पास कोई मैरिज गार्डन नहीं है, अब पुलिस पता लगा रही है कि आस-पास किसी के यहां पर विवाह समारोह तो नहीं चल रहा, जिसमें गोली चलाई गई हो।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के हरनाम पुरा बजरिया निवासी 25 वर्षीय विवेक किरार पुत्र राकेश किरार छात्र है और जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्र है। वह अपने दोस्त अदित्य दुबे के साथ कॉलेज से पढक़र वापस घर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे वह चंबल कॉलोनी स्थित जनमित्र केन्द्र के पास पहुंचे तभी उन्हें गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर उन्होंने बाइक रोकी और पीछे देखा, लेकिन पीछे कोई नजर नहीं आया, तो वह बाइक को आगे लेकर कुछ दूर पहुंचे थे कि तभी बाइक पर पीछे बैठे विवेक को कंधे के नीचे तेज जलन और खून निकलने का अहसास हुआ।
जलन और खून निकलने का पता चलते ही विवेक ने गाड़ी रोकने के लिए आदित्य से कहा और उतर कर आदित्य को पीठ दिखाई तो पता चला कि उसकी पीठ में गोली धंसी हुई है। गोली का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल विवेक को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
जिस जगह गोली छात्र को लगी है, उसके आस-पास कोई मैरिज गार्डन नहीं है, अब पुलिस पता लगा रही है कि आसपास कोई विवाह का कार्यक्रम तो नहीं चल रहा है, जहां पर हर्ष फायर हुआ हो और गोली छात्र को लगी हो।
थाना प्रभारी थाटीपुर कमल किशोर पाराशर का कहना है कि एक छात्र को गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए पहुंचाकर मामले की जांच की जा रही है, वहीं पता लगाया जा रहा है कि गोली कहां से चली है, जिससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









