स्कूली छात्र छात्राओं को कैंसर के उपचार को विस्तार से बताया

Feb 18 2025

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा एक कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन बेल-एअर पब्लिक स्कूल महारानी लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव में किया गया।सत्र का शुभारंभ प्राचार्य अल्का कुशवाह द्वारा सरस्वती पूजन से हुआ। 
डॉ. रजत लोहिया ने इस सत्र में 90 से भी अधिक छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन,बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को आसान भाषा में समझाया।
सत्र में स्कूल के प्राचार्य अल्का कुशवाह एवं पूरे स्कूल के टीचर्स ने कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. रजत लोहिया, डॉ. सन्तोष कुमार एवं मिस नैना का स्वागत किया।