गांधी मार्केट के दुकानदारों से वसूला जाएगा गार्बेज शुल्क:निगमायुक्त
Feb 18 2025
ग्वालियर। प्रमुख कपड़ा मार्केट में शुमार गांधी मार्केट के दुकानदारों से गार्बेज (कचरा) शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए एक विस्तारित योजना बनाने के निर्देश निगमायुक्त ने मंगलवार को शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के बाद दिए। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने डब्ल्यूएचओ को नोटिस धमाने के निर्देश जारी किए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए अब निगमायुक्त वार्ड हेल्थ ऑफिसर व सुपरवाइजर से भी नियमित चर्चा करेंगे।
निगमायुक्त संघप्रिय मंगलवार को सबसे पहले महाराज बाड़ा पहुंचे। गांधी मार्केट का निरीक्षण करने के बाद सफाई को लेकर अधिकारियों से लंबी चर्चा की। इस दौरान उनके संज्ञान में यह बात आई कि गांधी मार्केट में नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करते हैं, लेकिन वहां के व्यापारी इसके एवज में कोई शुल्क अदा नहीं करते।
निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि पहले गांधी मार्केट में डस्टबिन रखवाए जाएं जिससे कचरा यहां-वहां नहीं फेंका जाए। इसके साथ व्यवसायिक तोर पर कितना शुल्क लिया जाना चाहिए इसके लिए प्रस्ताव बनाया जाए। उसके बाद शुल्क वसूली की प्रक्रिया आरंभ की जाए।
पब्लिक टॉयलेट के पास सौंदर्याकरण बढ़ाएं
नजरबाग मार्केट के पब्लिक टॉयलेट की हालत जानने के बाद निगमायुक्त संघप्रिय ने कहा शहर में जितने भी पब्लिक टॉयलेट हैं उनकी स्थिति अच्छी होनी चाहिए। इनके आस-पास सौंदर्याकरण करने का काम तेजी से किया जाए। शिवाजी पार्क का निरीक्षण करने के दौरान वहां प्लास्टिक का कचरा नजर आया। जबकि वहां पत्तों से खाद बनाने के लिए डस्टबिन रखवाए गए हैं। ऐसी हालत देखकर निगमायुक्त संघप्रिय ने निर्देश दिए कि गीला कचरा अलग से रखा जाए।
इस बात की मॉनीटरिंग करवाई जाए जिससे कोई गीला व प्लास्टिक का कचरा इसमें न डाल सके।
स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था व आमजन का फीडबैक लेने के लिए नियुक्त की गई एजेंसी डिवाइन के प्रतिनिधियों को निगमायुक्त ने मौके पर ही बुलवा लिया। उनसे पूछा कि शहर साफ रहे इसके लिए आपने अभी तक क्या किया है इसकी जानकारी दो। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से वह फोटो भी देखे जो सर्वे के दौरान काम करते हुए लिए गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









