कांग्रेस नेता यदुनाथ सिंह का निधन

Feb 17 2025

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यदुनाथ सिंह तोमर का मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। तोमर के निधन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे। हमेंशा संगठन के काग्र में वे सक्रिय रहते थे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि तोमर के परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में जाने जाने वाले यदुनाथ सिंह तोमर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं। वे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह से जुडे रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने यदुनाथ सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया है। उनके निधन से कांग्रेस को हुई क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकेगी।