शिक्षक और छात्रों को अपने आचरण में भारतीय परंपरा का समावेश करना होगा

Feb 17 2025

ग्वालियर। एमएलबी कालेज और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन गत रोज हुआ। अतिथि के रूप में मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डा राजेंद्र बांदिल उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को स्वयं से आत्मसात करने पर जोर दिया। 
उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं विद्यार्थी अपने आचरण, व्यवहार और विचारों में जब भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश करेंगे, तभी सही अर्थों में इसे लागू किया जा सकेगा। समापन सत्र में मुख्य अतिथि आइटीएम यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डा योगेश उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने मैकाले के द्वारा भारतं वर्ष का किया गया अपमान याद दिलाया तथा उससे प्रेरणा लेकर भारतीय ज्ञान परंपरा की स्थापना का आव्हान किया। इस अवसर पर संयोजक राजकुमार वाजपेई ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की उपलब्धियों के विषय में तथा समाज को बदलने के लिए शिक्षा में बदलाव की बात रखी।