स्वर संस्कार समारोह में खिले बसंत के फूल
Feb 17 2025
ग्वालियर। स्वर संस्कार संगीत गुरुकुल द्वारा रागायन के सहयोग से गंगादास की बड़ी शाला लक्ष्मीबाई कॉलोनी में संगीत समारोह में सुर-साज के रंग खूब जमे। सभा में कोल्हापुर से पधारे पंडित विनोद डिग्रजकर के सुमधुर खयाल गायन की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विवि की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे एवं अध्यक्षता कर रहे रागायन के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसेवक दास महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मेहमान कलाकार पंडित विनोद डिग्रजकर, पंडित सुधाकर देवले पंडित श्रीराम उमडेकर, अनंत महाजनी, पंडित महेशदत्त पांडे, अभिजीत सुखदाने टीकेंद्रनाथ चतुर्वेदी उपस्थित थे। स्वर संस्कार गुरुकुल की ओर से सुरेखा देवले, संजय देवले, यश देवले ने पुष्पहारों से अतिथियों का स्वागत किया। सांगीतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत स्वर संस्कार गुरुकुल के विद्यार्थियों के समवेत शास्त्रीय गायन से हुई। विद्याथियों में गोविंद सिंह रंधावा, हिमांशु गौर, आशु यादव, सौरभसोनी, सौम्या शर्मा, कंचन दुबे, वृंदा जैन, महक शर्मा शामिल थे। तबले पर ऋतिक शर्मा और संवादिनी पर वर्षा मित्रा ने साथ दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









