बेट्री चलित ट्राइसिकल की गुणवत्ता में सुधार किए जाएं:अनूप जौहरी
Feb 17 2025
ग्वालियर। वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी ने समाजिक न्याय एवं नि:शक्त सशक्तिकरण आयुक्त रामा राव भोंसले एवं मप्र नि:शक्त जन आयुक्त संदीप रजक को दो सूत्रीय मांग पत्र भेजा है।
जौहरी ने पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विकलांग जनों को भारत सरकार का कृत्रिम अंग उपकरण संस्थान एलिमको कंपनी द्वारा निर्मित वितरित की जाने बाली बेट्री से संचालित ट्राइसिकल की गुणवत्ता में सुधार किये जाएं एवं इन मोटराइज्ड ट्राइसिकल में विकलांग जनों को होने बाली पीड़ा को दर्शाते हुए लिखा है।
गाडियों में लगने बाले उपकरण में जैसे कंट्रोलर, बेट्री, चार्जर, डिस्क ब्रेक आदि बीच रास्ते मे खराब होने के चलते विकलांग जनों को होने बाली परेशानियों को द्रष्टिगत रखते हुए उक्त ट्राइसिकल में एक साइड हाथ के पैडल का ऑप्शन दिया जाए। उक्त बेट्री चलित ट्राइसिकल में खराबी आने पर विकलांगजनों को ट्राइसिकल ठीक कराये जाने के लिए जबलपुर या कानपुर जाना पड़ता है। इन असहाय विकलांग जनों की इस बड़ी पीड़ा को द्रष्टिगत रखते हुए ग्वालियर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में ही मोटराइज्ड ट्राइसिकल का सुधार किए जाने के लिए एक सर्विस सेन्टर बनाया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









