बुजुर्गो ने किये ओमश्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन

Feb 17 2025

ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक माह में एक बार ओमश्री मंशापूर्ण मनकामेश्वर महादेव मंदिर जौरा में बुजुगों को धार्मिक यात्रा कराई जायेगी। गत दिवस करोली माता मंदिर महलगांव से मंहत दिलीप शर्मा ने यात्रा को रवाना किया। बुजुगों ने जौरा पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया एंव संस्कृत विधालय में अध्यनरत बालकों से मुलाकात की। दिन भर सत्संग का लाभ लिया एवं रात्रि 8 बजे धर्मिक यात्रा वापिस आई।
 इस यात्रा में वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसके गुप्ता, अशोक गुप्ता एवं संजय नीखरा सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।