कलेक्टर श्रीमती चौहान को आउटसोर्स कर्मचारियों ने समस्याओं को बताया

Feb 17 2025

ग्वालियर। जिला अस्पताल मुरार में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की गइ। उसी दौरान जिला चिकित्सालय एव प्रसूति गृह में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मुलाकात कर बताया कि दो-दो माह बाद भुगतान किया जाता है, शासन द्वारा निर्धारित अर्द्ध कुशल श्रमिक दर से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, समय पर ईपीएफ राशि जमा नहीं की जा रही है, सफाई कर्मचारियों मात्रा 8 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, इतने कम वेतन में हमारे परिवार का गुजारा नहीं हो रहा है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना ओर मौके पर मौजूद क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक डॉ नीलम सक्सेना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ आरके शर्मा को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान प्रपत्र की 3 माह की जानकारी भेजे एवं कार्यालय द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधा खातों में भुगतान करने के निर्देश दिए गए।