कैंसर चिकित्सालय में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

Feb 17 2025

ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय में गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मप्र नर्सिंग होम ऐसोसिएशन एवं द नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इनफेक्शन कंट्रोल पर आयोजित की जा रही कान्फ्रेंस के तीसरे दिन हॉस्पिटल इन्फेक्शन कन्ट्रोल एवं हेल्थ केयर एसोसिएटेड इन्फेक्शन के रोकथाम को गहराई से अध्ययन करने काम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्भागायुक्त मनोज खत्री मौजूद रहे।
इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें आर्ट पोस्टर प्रिसेंटेशन प्रतियोगिता में केसिया बाबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मिस निहारिका पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, मिस मालती कुशवाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह ओरल पेपर प्रिसेंटेशन में डॉ. पूनम ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रो. सिउली सरकार एवं मिस कंचन पुरोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, मोनिका जादौन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ई-पोस्टर प्रिसेंटेशन में डॉ. फारुख खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, डॉ. हिमांशु खत्री ने दूसरा स्थान एवं वर्षा प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. रक्षा कुलश्रेष्ठ, प्रो. पुष्पा राय, प्रो. अर्चना जोशी, डॉ. निधिशा अग्रवाल, डॉ. मोनिका दीवान, प्रो. सिऊल सरकार, प्रो. रामअवतार त्यागी, प्रो. अमजद खान, डॉ. संदीप कुमार स्वर्णकार, डॉ. योगेश गुप्ता, प्रो. सुशील गुप्ता, प्रो. नीरज बंसल, प्रो. मुनेश तोमर, डॉ. हिमांशु खत्री, दिव्या चौहान, डॉ. जतिन आहूजा, डॉ. राजीव सगवारिया, डॉ. अनिल शर्मा, सबिता डेनियल, डॉ. ज्योति प्रियदर्शनी, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. केपी रंजन, डॉ. अजय पाल एवं डॉ. सविता जैन सहित अन्य मौजूद रहे।