एमआईटीएस की टीम ने ग्रुप डांस में हासिल किया प्रथम स्थान

Feb 17 2025

ग्वालियर। लैंमरीन टेक्निकल स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित हुए आईएसटीई नेशनल एनुअल कन्वेंशन एवं युवा कौशल उत्सव के तहत ग्रुप डांस प्रतियोगिता में माधव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, डीम्ड यूनिवर्सिटी, की टीम ने सेमी-क्लासिकल ग्रुप डांस में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
टीम लीडर एवं कोरियोग्राफर आयुषी सारस्वत के नेतृत्व में टीम ने कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, मणिपुर जैसे विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा में यह गौरव हासिल किया।