थर्ड लिटिल चैम्प 2025 शतरंज टूर्नामेंट सम्पन्न

Feb 17 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शतरंज संघ की जिला इकाई जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा दीनदयाल सिटी मॉल सेकंड फ्लोर पर शतरंज टूर्नामेंट सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि शतरंज टूर्नामेंट को सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया गया और समापन सात बजे किया गया।  समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के लिए शतरंज खेलना बहुत ही लाभकारी है। इससे दिमाग की मानसिक क्षमता बढ़ती है। इस टूर्नामेंट की संपूर्ण जानकारी देते हुए संजय क_ल ने बताया कि प्रत्येक कैटेगरी में 3/3 ट्राफी गल्र्स एंड बायस के लिए रखी गई है। इसके अतिरिक्त इस टूर्नामेंट में कुछ विशेष पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। विजेता एवं उप विजेता को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, धीरज गोयल, अशोक जैन, विशाल जैन, राजेश द्विवेदी, रूपेश कांत उपस्थित थे।