संयुक्त मोर्चा ने मांगों को लेकर भोपाल में धरना दिया

Feb 17 2025

ग्वालियर। अधिकारी, कर्मचारियों की विभिन्न लंबित 51 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए संयुक्त मोर्चा द्वारा भोपाल स्थित अम्बेडेकर मैदान में धरना दिया गया। जिसमें ग्वालियर जिले के संयुक्त मोर्चा में सम्मिलित सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने धरने में सम्मिलित होकर आंदोलन को सफल बनाया। 
इस दौरान वीरेंद्र खोंगल, एमपी द्विवेदी, सुरेंद्र निगम, रणवीर सिकरवार, रवीन्द्र त्रिपाठी, अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य, शिवकुमार द्विवेदी, जगदीश राजपूत, शेखर कुमार, बलवीर सिंह किराड़, महादेव गोयल, ईश्वर लाल शुक्ला, उमेश तिवारी, कोमल सिंह, आरबीएस धारिया, केके अवस्थी, ब्रजेश शर्मा, राकेश मिश्रा, मोहर सिंह राजपूत, बसंत कुमार जाटव, उदित जोशी सहित अधिकारी, कर्मचारी धरना स्थल पर उपस्थित रहे।