ग्वालियर पुलिस जब बदमाश ठीक हो जाएंगे तब जाएगी पूछताछ करने
Feb 16 2025
ग्वालियर। मुरैना पुलिस द्वारा शिवाय अपहरण काण्ड में पकड़े गए दो अपहरणकर्ताओं से पूछताछ करने के लिए ग्वालियर पुलिस अब उनके ठीक हो जाने के बाद जाएगी। क्योंकि दोनों आरोपी अभी घायल हंै और उनके खिलाफ मुरैना पुलिस ने डकैती की योजना और पुलिस पर फायरिंग करने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इसलिए अब मुरैना पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
वहीं वारदात में शामिल दो अन्य संदेहियों की पहचान होने और अभी उनके हाथ नहीं आने पर अब ग्वालियर पुलिस ने उन्हें टॉप टारगेट पर लिया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना हो गई हैं।
ज्ञात हो कि बीते गुरुवार को मुरार के सीपी कॉलोनी निवासी छह वर्षीय शिवाय गुप्ता को बाइक से आए दो बदमाश मां की आंखों में मिर्ची झोंक कर अपहरण कर ले गए थे। वारदात का पता चलते ही एसएसपी से लेकर डीआईजी व आईजी तक बदमाशों की तलाश में उतरे और ग्वालियर से मुरैना तक रूट तैयार कर बदमाशों की तलाश में मुरैना पहुंच गए और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घबराए बदमाश ने शिवाए को काजी बसई छोडक़र भाग निकले। अपहृत बालक के मुक्त होने के बाद पुलिस फ्री हैण्ड होकर बदमाशों की तलाश में जुट गई। क्योंकि जब तक बच्चा उनके पास था, पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही थी।
अपहरण के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में पकड़े जाने और उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो गया है, दोनों बदमाश अभी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होने पर पुलिस हिरासत में हैं और गोली लगने से घायल हैं, इसलिए अब इनसे पूछताछ के लिए पुलिस उनके ठीक होने के बाद ही जाएगी।
दो बदमाशों के पकड़े जाने और दो के नाम सामने आने के बाद अब पुलिस इस मामले को खामोशी से हैंडल करने की तैयारी में है और पुलिस ने अब अपनी प्लनिंग को खामोशी से अंजाम देने के लिए जुट गई है। इसके लिए पुलिस अफसरों ने एसआईटी टीम को निर्देशित कर दिया है कि मामला पूरा ओपन है और अब सिर्फ दो अरोपियों को पकडऩा है, इसके लिए बगैर शोरशराबे के अपनी कार्रवाई को अंजाम दे। अब शेष बचे आरोपी ग्वालियर के साथ मुरैना पुलिस के टारगेट पर भी है, इसलिए रणनीति बनाकर काम करे, ताकि सफलता में किसी तरह की चूक ना हो।
वारदात में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस अफसरों का मानना है कि यह दोनों किसी दूसरे जिलों में जा सकते हैं, इसके लिए दो पुलिस टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हंै।
अपहरणकर्ताओं की पहचान होने और दो आरोपियों के पकड़े जाने और दो के फरार होने पर अब पुलिस की सभी टीम वापस आ गई हैं और अब बदमाशों के उन ठिकानों का पता लगा रही है, जहां पर वह छिपे हो सकते हंै, ताकि उन्हें पकडक़र उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ना तो ग्वालियर पुलिस कुछ कह रही है ना ही मुरैना पुलिस ही घटना पर पड़ा पर्दा ज्यादा सरका रही है। गत की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों को अस्पताल से जेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है और उनके सिर पर बंदूकधारी जवान तैनात कर दिए हैं ताकि बदमाश पुलिस के अलावा किसी को अपनी कहानी ना सुना सकें।
पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को एक बात हजम नहीं हो रही है कि घायल बदमाश कह रहे हैं कि रेकी करने के लिए उन्होंने उन बदमाशों की बाइक का इस्तेमाल किया जो शिवाय के अपहरण में इस्तेमाल की गई। इससे ही मामले में बू आने लगी कि कहीं इसमें दाल में तो काला नहीं है। वैसे लोग दबे स्वर में यह भी कह रहे हैं कि ग्वालियर में बैठे कुछ पुलिस अफसरों ने ग्वालियर पुलिस के बजाय मुरैना पुलिस की मदद की। इसमें उनका क्या स्वार्थ था, यह सवाल अनुत्तरित है।
घायल दोनों बदमाशों का कहना है कि अपहरण तो राहुल गुर्जर और भोला गुर्जर की करतूत है। इनके बयानों को भी अभी कसौटी पर कसा जाना बाकी है क्योंकि पुलिस कार्रवाई का पहला उसूल है कि शक पर भी शक करो। इसलिए भले ही मुरैना पुलिस इनकी बात को सही मान रही हो पर बदमाशों की कहानी ग्वालियर पुलिस के ना तो गले उतर रही है ना ही हजम हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









