शासकीय अस्पताल में कार्डियोलॉजी थोरोसिक विभाग खोला जाए: भगवान सिंह
Feb 16 2025
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग के किसी भी अस्पताल में दिल के मरीजों की बायपास सर्जरी का ऑपरेशन कराने की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही राजस्थान, उप्र के समीपवर्ती जिलों में भी दिल की बायपास सर्जरी कराने की कोई व्यवस्था नहीं होने से दिल के ऐसे मरीजों को बायपास सर्जरी कराने के लिए ग्वालियर के बाहर भोपाल, इंदौर, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में जाना पड़ता है।
जिसके कारण गरीब परिवार के मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस हेतु शासकीय अस्पताल में ही ऐसे मरीजों के लिए कार्डियोलॉजी थोरोसिक विभाग खोला जाना बहुत ही आवश्यक है। यह बात पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव ने कही है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री भगवान सिंह यादव ने ग्वालियर में शासकीय अस्पताल में कार्डियोलॉजी थोरोसिक विभाग खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर के साथ ही विधायकगण मोहन सिंह राठौर, डॉ. सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे एवं भाजपा संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव से अनुरोध किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









