छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर वाहन रैली 19 को

Feb 16 2025

ग्वालियर। समरसता के प्रतीक, स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती 19 फरवरी को सुबह 10 बजे महाराज बाड़े से वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। 
यह वाहन रैली महाराज बाड़े से शुरू हो कर, शिवाजी महाराज उद्यान सिटी सेंटर जाएगी। उद्यान स्थित शिवाजी महाराज के मूर्ति पर सभी जनमानस फूल-मालाओं से आदरांजलि देंगे।
वाहन रैली के संयोजक गगन जाधव ने बताया कि रैली का शुभारंभ डीआईजी अमित सांघी व रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रदीप पाराशर हरी झंडी दिखा करेंगे। रैली में कई सामाजिक संगठन और संस्थाएं के सदस्य भी हिस्सा लेंगी। रैली का कई जगहों पर स्वागत भी किया जाएगा। 
जाधव, गगन जाधव, रवि गरूड़, रोहित ताम्बे, जयकदम, कुशाल घाडग़े, जयकांत जाधव, चेतन मोरे ने रैली मे अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।