महाराज बाड़ा पर पार्किंग व्यवस्था को किया जाए सुचारू: अग्रवाल

Feb 16 2025

ग्वालियर। व्यापारी प्रकोष्ठ महानगर ग्वालियर के संयोजक सुनील अग्रवाल द्वारा शहर के प्रमुख स्थल महाराज बाड़ा पर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पत्रकारवार्ता सराफा बाजार में आयोजित की गई। पत्रकारवार्ता में कहा गया कि महाराज बाड़े पर पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होना चाहिए, बाड़े का कलंक अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान जो कि भारत के पहले और सबसे बड़े लाइफ साइंस म्यूजियम के पीछे है उसे अन्यत्र कहीं शिफ्ट किया जाना चाहिए। साथ ही पार्किग व्यवस्था, पैडिस्टल जोन के जीर्णोद्धार, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्वच्छ बाथरूम की व्यवस्था करने आदि समस्याओं को भी उजागर कर प्रशासन से इन समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने की अपील की गई। 
पत्रकार वार्ता में अंशुल तपा, संदीप वैश्य, हरिओम सिंहल, नित्यानंद शर्मा, बबीता डावर, धर्मेंद्र जैन, अमर माखीजा आदि व्यापारीगण उपस्थित थे।