बजरंग भक्त मंडल ने की साप्ताहिक गौसेवा

Feb 16 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल ग्वालियर द्वारा निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह जनकताल स्थित गौशाला में 1200 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा की गई। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा साप्ताहिक गौसेवा निरंतर लगभग साढ़े 5 साल से चल रही है एवं मंडल द्वारा माघ पूर्णिमा पर 550 किलो हरे चारे की एवं रविवार को 650 किलो हरे चारे की सेवा की गई। ये सेवा अभिषेक सिसोदिया, शालिनी त्रिपाठी, अनिल गुप्ता एवं गुप्त रूप से सहयोग द्वारा की गई।
आज के कार्यक्रम में बजरंग भक्त मंडल के सचिव राकेश मंगल, सहसचिव नमन अवस्थी, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, पुनेश पाल, रामकिशोर मंगल, हरीश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राजीव जादौन, दीपक बघेल, हरीश राठौर, सुशील कुशवाह, तन्मय अग्रवाल, नीरव गुप्ता आदि उपस्थित थे।