प्रयागराज निकली युवाओं की टोली
Feb 15 2025
ग्वालियर। गौरक्षा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए भिंड से महाकुंभ प्रयागराज के लिए युवाओं की टोली निकली। कहते हैं मन में एक उद्देश्य हो, भक्ति प्रबल हो तो कुछ भी संभव है। कुछ ऐसा ही भाव लेकर भिंड शहर से लगभग 400 किलोमीटर दूर महाकुंभ प्रयागराज के लिए कुलदीप तोमर और उनकी टीम भिंड से निकली है।
पैदल यात्रा अभी तक लगभग 300 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी है। इस दिव्य पैदल यात्रा टीम के साथ एक ट्रैक्टर एक डीजे की गाड़ी और लगभग 35 युवाओं की टोली निरंतर पैदल-पैदल डीजे की धुन पर भोले की भक्ति में लीन होकर नाचते गाते चले जा रहे हैं। इस दिव्य पैदल यात्रा का हर गांव, हर शहर, हर चौराहे पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जा रहा है।
रास्ते में पुलिस प्रशासन के द्वारा भी लगातार टीम को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दिव्य पैदल यात्रा का एक ही उद्देश्य है गौ रक्षा और सनातन धर्म का प्रचार। इसी बात को हर गांव हर शहर में बताते हुए यह युवाओं की टोली जल्द ही प्रयागराज कुंभ में डुबकी लगाएगी।
टीम में कुलदीप तोमर, पप्पू राजावत, विवेक पुरोहित, प्रदीप तोमर, अखिलंदर तोमर, सीटू तोमर, मोनू तोमर, शिवम शर्मा, करु, रामलखन बिधौलिया, राकेश श्रीवास, आशीष तोमर, शैलेश राजावत, अजीत शुक्ला, अजय, प्रदीप तोमर, आकाश और पिंकू राठौर आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









