अनुविभागीय अधिकारी ने किया छात्रावास का निरीक्षण
Feb 15 2025
झुण्डपुरा। नगर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास झुण्डपुरा का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सबलगढ़ ने औचक निरीक्षण किया तथा सुधार के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद कुमार माहौर ने शासकीय आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास झुण्डपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें छात्रावास की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा सीसीटीवी कैमरे की स्थिति देखी, एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान पढ़ रही छात्राओं से प्रश्न पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर जाना। स्मार्ट क्लास से पढ़ाई के संचालन के संबंध में चर्चा की। छात्रावास के कमरे की खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पटवारी निकिता शर्मा, अधीक्षिका लक्ष्मी शाक्य, सहायक वार्डन सुनीता डडोलिया, सिताबी खा मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









