सफर-ए-शहादत का आयोजन 16 फरवरी को
Feb 15 2025
ग्वालियर। मप्र संस्कृति विभाग मप्र पंजाबी साहित्य एकादमी भोपाल के साथ मिलकर सिक्ख फोरम ग्वालियर-चंबल संभाग द्वारा वीर बाल दिवस पर आधारित एक कार्यक्रम सफर-ए-शहादत का आयोजन रविवार 16 फरवरी को आईआईटीटीएम के सभागार में दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिक्ख फोरम ग्वालियर चंबल क्षेत्र के संयोजक डॉ. एएस भल्ला और पंजाबी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद की पूर्व निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम श्री गुरू गोबिंद सिंह के देश को समर्पित अनोखे त्याग एवं उनके चार साहिबजादों की बलिदान रूपी शहादत को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर नाट्य रूपांतरण (लाईट एण्ड साउण्ड स्टेज प्रोग्राम) इंदौर के अजीत सिंह नारंग द्वारा एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों के लिए नि:शुल्क बस व्यवस्था की गई है। जिसमें समाधिया कॉलोनी, रतन कॉलोनी, आनंद नगर, सेवानगर, महाराजपुरा, नाका चन्द्रवनी, सिंधी कॉलोनी, भितरवार में बस उपलब्ध रहेंगी। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। इसमें सिख समाज के अलावा अन्य सभी समाज के लोग व स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में गुरूदयाल सिंह, संतोष सिंह, सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरूचरण सिंह, रणदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









