तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरूआत
Feb 15 2025
ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय समूह में गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मप्र नर्सिंग होम ऐसोसिएशन एवं द नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इनफेक्शन कंट्रोल पर आयोजित की जा रही तीन दिवसीय कान्फ्रेंस का शुभारम्भ हुआ।
कान्फ्रेंस के पहले दिन वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें जयारोग्य चिकित्सालय, सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल, मंगल नर्सिंग होम, नवजीवन अस्पताल, आईटीएम, बीआईएमआर अस्पताल, सहित अन्य अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वर्कशॉप में डॉ. हिमांशु खत्री, डॉ. चंचल गर्ग, डॉ. संतोष कुमार, सुप्रिया गर्ग ने डेलिगेट्स के चार ग्रुप को अस्पताल के चार अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कराया।
इस अवसर पर डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. जीएस राजपूत, डॉ. चंचल गर्ग, डॉ. एसपी त्रिपाठी, मीरा श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका दीवान, प्रो. शिउली सरकार, डॉ. हिमांशु खत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कंचन पुरोहित और डॉ. संतोष कुमार ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









