माता-पिता का पूजन कर आरती की

Feb 15 2025

ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित आशाराम आश्रम में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश आश्रम वक्ता संत विजय की ओर से आशा रामायण पाठ और सत्संग से किया गया। उसके बाद अपने माता-पिता का पूजन अर्चना कर रोली तिलक माल्यार्पण परिक्रमा कर साष्टांग प्रणाम के साथ चरण वंदन कर मातृ-पितृ देवो भव की भावना से आरती की। 
स्कूली बच्चों द्वारा मातृ-पितृ पूजन के सुंदर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने बताया कि शहर भर से आश्रम पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई थी।