नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित हुए 150 मरीज
Feb 15 2025
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग, राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन ग्वालियर के द्वारा सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ब्रहााकुमारीज के स्थानीय केंद्र प्रभु उपहार भवन माधौगंज ग्वालियर में किया गया। शिविर में डॉ व्हीके गुप्ता व डॉ विनोद शाक्य एवं सहयोगी टीम के द्वारा लगभग 150 से भी अधिक मरीजों का परीक्षण किया।
शिविर के शुभारम्भ में बीके प्रहलाद भाई ने ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग के बारे में बताते हुए कहा कि विंग के द्वारा समय समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर के माध्यम से लोगो के बेहतर सवास्थ्य के लिए कार्य किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित आशीष प्रताप सिंह राठौर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा ने अपनी शुभकामनाएं रखते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समय समय पर आयोजित होते रहना चाहिए क्योंकि शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिलता है।
इस अवसर पर बीके ज्योति दीदी, सुरभि, पंकज, कशिश, पलक, कंचन, बिनोद व सिम्स हॉस्पिटल के पदाधिकारी स्टॉफ नर्स शालिनी शुक्ला, निशा खंडेलवाल, एनबी भार्गव, दीपक कुरसेना व कमल चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









