नारायण वृद्धाश्रम में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Feb 14 2025

ग्वालियर। नारायण वृद्धाश्रम द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आश्रम कि अध्यक्ष साधना गर्ग ने बताया कि गत 25 वर्षों से लगातार 11 गरीब कन्याओं कि शादी 14 फरवरी को कि जाती है। इस वर्ष भी 11 कन्याएं जिनके माता-पिता नहीं है उनकी शादी प्राथमिकता से चयन कर सभी के सहयोग से की गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमल माखीजानी, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, अंजलि पवैया पार्षद, नारायण दास प्रजापति ने सभी वर-वधुओं को उपहार ओर प्रमाण पत्र देकर उनके सुखमय जीवन कि शुभकामनाएं दीं।
आश्रम द्वारा सभी जोड़ों को पलंग, बेडशीट, तकिया, कूलर, अलमारी, सिलाई मशीन, टी वी,11 साडी, सूट, बक्सा , बर्तन, किचन सेट, लोग, बिछिया, पायल, के साथ सामज सेवियों ने पैर पुजाई में ज्वैलरी सेट, व अन्य उपहार बड़ी संख्या में मिले।
सामुहिक विवाह सम्मेलन में शुक्रवार सुबह 9 बजे बारात की आगवानी वधू पक्ष के साथ महिला मंडल कि महिलाओं नीता सिंगल, भूमिका जैन, वंदना खटीक, स्वर्ण लता गुप्ता, सुनील गर्ग द्वारा तिलक व माला पहनाकर कर सभी का स्वागत किया गया। सभी को मंडप में वैदिक रीति से द्वारा विवाह सम्पन्न कराया। इस पुनीत कार्य में सहयोगी रहे निर्मला दोलतानी, ममता मंगल, डॉ वंदना प्रेमी, ज्योति बंसल, नीतू अग्रवाल, मोनिका प्रजापति, अंगिता सरस जैन, शिल्पा जैन, शिवांगी, ऊषा श्रीवास्तव, ज्योति सक्षम लेले, कल्पना आकाश यादव, मधुलिका क्षीरसागर, नालिनी श्रीवास्तव, दिव्या अग्रवाल, आशीष मंगल, अभिनव इन्दुलकर, राकेश प्रजापति, दिलीप पवैया, संजय पवैया, शुभम प्रजापति, सक्षम लेले, शैलेंद्र भदोरिया, गौरीशंकर, उमेश गुप्ता, मोहन वर्मा, मीडिया से विनोद गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, सुरजीत शर्मा को भी सम्मानित किया गया।