मुरैना से डिलीवरी देकर ग्वालियर लौट रहे ट्रक ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत
Feb 14 2025
ग्वालियर। मुरैना से डिलीवरी देकर ग्वालियर वापस आ रहे एक ट्रक चालक को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अटैक आते ही ट्रक चालक ट्रक से उतरकर नीचे सडक़ बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना सागरताल रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे की है।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब ट्रक चालक को सडक़ पर पड़ा देखा तो उसे उठाकर डिवाइडर पर लेटा दिया। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा।
ग्वालियर के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह जाटव उर्फ चुटिया पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वह मुरैना में माल की डिलीवरी देने ट्रक लेकर निकला था। शुक्रवार सुबह 12 बजे वह मुरैना से ग्वालियर के सागर ताल रोड पर पहुंचा था। तभी उसे घबराहट हुई तो वह ट्रैक से उतरकर नीचे सडक़ पर आ गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे सडक़ पर पड़ा देखा तो उठाकर तत्काल रोड के बीच बने डिवाइडर पर लेटा दिया। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी, लेकिन एम्बुलेंस पहुंचती उससे पहले ही ट्रक चालक धर्मेंद्र यादव की मौत हो गई। जब उसके परिजन उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे तो वह मृत अवस्था में सडक़ के डिवाइडर पर पड़ा हुआ था।
कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत करने के बाद पोस्टमॉर्टम करने के लिए कहा तो मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद मृतक के शक को परिवारजनों को सौंपकर रवाना कर दिया।
मृतक ट्रक चालक धर्मेंद्र जाटव को ढूंढते हुआ मौके पर पहुंचे चचेरे भाई वीरेंद्र जाटव ने बताया कि शुक्रवार सुबह मृतक धर्मेंद्र ने अपने बड़े भाई भानसिंह के मोबाइल पर सुबह करीब 4 फोन लाकर बताया था कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। जिस पर बड़े भाई ने कहा था कि तुम लौट आओ फिर तुम्हें डॉक्टर को दिखा देंगे। लेकिन उससे पहले ही धर्मेंद्र की मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र का बड़ा भाई मानसिंह भी ट्रक ड्राइवर है। मृतक धर्मेंद्र मुंबई में किसी ट्रांसपोर्टर के ट्रक पर चार-पांच साल से ड्राइवरी का काम कर रहा था।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक ड्राइवर को अटैक आया है। मौके पर थाने का बल पहुंचा था। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक को ढूंढते हुए उसके परिजन भी वहां पहुंच थे। मृतक के परिजन उसका पोस्टमॉर्टम नहीं करना चाहते थे। इसलिए जरुरी कागजी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









