नर्सिंग के विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार का पुतला फूंका

Feb 14 2025

ग्वालियर। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के विभिन्न समस्या को लेकर नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में छात्रों ने जयारोग्य चिकित्सालय के सामने नर्सिंग काउंसिल मप्र के रजिस्ट्रार केके रावत का पुतला दहन किया। 
जिलाध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर ने बताया कि जीएनएम पाठ्यक्रम के छात्र एक ही कक्षा में 3 वर्षों से अध्ययनरत हैं। इन अध्ययनरत छात्र का जल्द से जल्द नामांकन करवा कर परीक्षा तिथि घोषित की जाए। मप्र राज्य में नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्ययनरत अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की रुकी हुई छात्रवृत्ति को जारी किया जाए। मप्र से उत्तीर्ण/रजिस्ट्रेशन हो चुके हजारों छात्र छात्राओं की एनओसी/माइग्रेशन जारी की जाए ताकि वे अन्य राज्यों में भर्ती परीक्षा में शामिल हो सके। 
उपेंद्र गुर्जर ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तीन दिवस में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो नर्सिंग छात्र कलेक्ट्रेट का घेराव करने के साथ-साथ नर्सिंग काउंसिल परिसर भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा।