मप्र भारत का पहला ऐसा राज्य जहां बच्चों के अपहरण के मामले बढ़े: विष्णुकांत शर्मा
Feb 14 2025
ग्वालियर। मध्य प्रदेश बच्चों के अपहरण के मामले में बिहार को भी पीछे छोड़ रहा है आज मध्य प्रदेश से बच्चों के अपहरण महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। यदि पिछले 5 साल का रिकार्ड देखा जाए तो मध्य प्रदेश से अब तक 71448 बच्चे या तो चोरी हुए हैं या उनका अपहरण किया गया है।
बच्चे बचाओ आंदोलन के गांधीवादी संगम के विष्णुकांत शर्मा ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में मप्र में बच्चों के अपहरण की घटनाएं मैं लगातार वृद्धि हो रही है। जिस प्रकार गत रोज ग्वालियर में एक 7 साल के मासूम को मुरार के सीपी कॉलोनी से अपहरण किया गया उससे ऐसा महसूस होता है की ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद है।
यह जो आंकड़े जारी किए गए हैं वह रिकॉर्ड में दर्ज हैं इस प्रकार के अनेक मामले ऐसे भी हैं जिनमें कई बच्चों के रिकॉर्ड नहीं बनाए गए हैं उन्होंने कहा कि आज मप्र में ग्वालियर सहित बच्चों बेटियों और महिलाओं पर अन्याय चरम सीमा पर पहुंच चुका है। इसी प्रकार पिछले 5 वर्षों में ग्वालियर के 1707 बच्चे चोरी हुए और 3560 महिलाएं गायब हुई हैं। वहीं शहर में बच्चे जगह-जगह चौराहे पर भीख मांग रहे हैं ग्वालियर प्रशासन उन्होंने बोर्डिंग स्कूलों में भर्ती कराकर समुचित शिक्षा की व्यवस्था करें तभी तो शिक्षा के अधिकार का कानून का पालन होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









